Steps
- 1
बेसन, उड़द की दाल का आटा और मैदा मिला कर एक बर्तन में छान लीजिये. इसमें तेल, हींग, जीरा, नमक, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च, काली मिर्च आटे में मिला लीजिये.
- 2
पानी की सहायता से पूरी जैसा सख्त आटा गूथ लीजिये. इस आटे को 3 से 4 मिनिट तक मसल मसलकर गूंथिए. इतना आटा लगाने में 1/4 कप पानी लगता है. आटे को 1/2 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
- 3
हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर, आटे को मसल-मसल कर चिकना कीजिये. अब आटे को दो भागों में बांट लीजिये. प्रत्येक भाग को एक इंच मोटा बेलनाकार में बना लीजिये. इस बेलनाकार को आधा आधा इंच दूरी पर चाकू से काटकर लोइयां बना लीजिये.
- 4
एक लोई उठाकर गोल कीजिए, चकले पर रखिये और 2-3 इंच के व्यास में बेलिये. इस बेली हुई पपड़ी को अब मैदा के परोथन की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में बेल लीजिये. एक-एक करके इसी तरह सारी लोइयां बेल कर थाली में रख लीजिये. पपड़ी बेल कर तैयार कर लीजिए.
- 5
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल के गरम होने पर कढ़ाही के थोड़ा ऊपर हाथ ले जाकर देखिए, हाथ पर गर्मी लग रही है. गरम तेल में एक पपड़ी डालकर भी देख लीजिए, पपड़ी अच्छी सिक रही है यानिकि तेल अच्छे से गरम है. इसे थोड़ा दबाकर सेकिए, जैसे ही निचली साइड सिक जाए, इसे पलट दीजिए. हल्की ब्राउन होने पर इसे निकालकर प्लेट में रख लीजिए. यह बहुत जल्दी सिक जाती हैं. दूसरी पपड़ी कढ़ाई में डालिये, और तलिये. सारी पपड़ी इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.
- 6
ये बेसन नमकीन खस्ता पपड़ी ठंडी करके, एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिये, महिने भर तक जब भी आपका मन हो पपड़ी निकालिये और खाइये.
Similar Recipes
More Recipes
-

❤️ maryam javanpour ❤️مریم جوان پور
-

Greek yoghart sauce (for kebabs)
Kipp Clark
-

Chef Rena
-

Namakpare/ Namak Pare (khasta Nimki For Travel)
Navnita Jaiswal
-

culinarycubit
-

Crock pot bacon cheesy potato casserole recipe
🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

Easy Cooking
-

chef von (aroob saraki)
-

jglehenbauer
-

Nishant Khare -

Anuj -

Gaurav Mittal -

Wes Usie
-

Annie Pius
-

SherryRandall: The Leftover Chronicles
-

Fondant# author Marathon contest #
Hellen Lynah Atitwa
-

Feenat AK ismail











Comments