कुकिंग निर्देश
- 1
1 कड़ाई मे 1 बड़ा चम्मच देशी घी डाल कर गरम करें, फिर कटे हुए बादाम पिस्ता के टुकडे डाल डाल कर हल्के सुनहरे होने तक भून और फिर घी से निकाल ले।
- 2
बचें में घी मे कद्दू कस की हुई गाजर डाल कर 2-3 मिनट के लिए भून ले।
- 3
1 कप दूध डाल कर धीमी आंच पर 4-5 मिनट पकाए।
- 4
4-5 मिनट पकाने के बाद 1/2 कप बारीक कटे खजूर के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिक्स करे और ढक कर 5मिनट के लिए पकाए।
- 5
दूध अच्छी तरह से सूख जाने पर बारीक करा हुआ गुड़ डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें, और बिना ढके लगभग 5 मिनट पकाए।(यदि दूध रहेगा तो गुड़ डाले पर दूध फट सकता है)
- 6
कद्दू कस किया हुआ मावा और तले हुए बादाम पिस्ता के टुकडे(1छोटा चम्मच बचा ले हलवा सजाने के लिए) डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करे 2 मिनट पकाए और फिर गैस बंद कर दे।
- 7
सर्विग बाउल मे निकाल ले और बादाम पिस्ता से सजा कर गरम गरम सर्व करे।
- 8
खजूर गाजर का गुड़ वाला हलवा तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स