फलाहारी मीठा रायता (Falahari Meetha Raita recipe in Hindi)

#Feast
मीठा रायता आप भोजन के साथ या डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते है। चाहे इसको व्रत उपवास में हल्के-फुल्के नाश्ते के रूप में सर्व करें यह परिवार में सभी को पसंद ही आएगा।
इसमें मुख्य सामग्री दही है जिसमें कि कैल्सियम होता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है। कटे हुए ताज़े फलों और दही के साथ बनाया जाने वाला फ्रूट रायता पौष्टिक व स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
दही को चलनी में छानकर निकाल लें। (पानी नहीं डालें)
- 2
अब छने हुए दही में बूरा डाल लें और फिर चम्मच से मिला लें।
- 3
अब दही में कटे हुए सेब, अंगूर, मखाने डाल कर मिला लें। (आप इसमें केला, अनार के दाने भी डाल सकते है। मेरे पास दोनों ही नहीं थे।)
- 4
दही मे सब मिला लें। ऊपर से बादाम व चिरौंजी डाल कर सर्व करें।
- 5
अगर आप चाहे तो फ्रीज भी रख सकते है। फिर ठंडा होने पर खा लें।
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)