टिंडे की सूखी सब्जी (Tinde ki sukhi sabzi recipe in Hindi)

Arvinder kaur @cookanshu1977
टिंडे की सूखी सब्जी (Tinde ki sukhi sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम टिंडो को अच्छी तरह से धोकर काट लेंगे बाकी सब्जियों को भी हम धो कर काट लेंगे
- 2
कुकर में हम तेल गर्म करेंगे
उस में जीरा डालेंगे और फिर कटे हुए प्याज़ डालकर उन्हें फ्राई करेंगे
और इस में लहसुन को कूटकर डालेंगे - 3
लहसुन प्याज़ को अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद हम इसमें टमाटर और हरी मिर्ची काट कर डालेंगे
- 4
सबको दो से 3 मिनट अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद हम इसमे सारे सूखे मसाले डालेंगे और अच्छी तरह से मिक्स करके पकाएगे
- 5
अब मसाला पकने के बाद हम इसमें कटे हुए टिंडे डाल देंगे
- 6
और कुकर का ढक्कन बंद करके इसमें एक सिटी लगवा लेंगे हम इसमें पानी नहीं डालेंगे क्योंकि सब्जी का अपना ही पानी होता है उसमें यह सब्जी बन जाएगी
- 7
अब हम सब्जी का ढक्कन खोल कर अच्छे से मिक्स करेंगे और हरा धनिया डालेंगे और इसे सर्व करेंगे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16636056





















कमैंट्स (4)