भरवा मिर्च रेसिपी
बनाने में आसान#चटपटी#स्वादिस्ट
Steps
- 1
सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर सूखा लें. अब जीरा, सौंफ, मेथी दाना, सरसो के दाने, कलौंजी, हींग इन सारे सूखे मसालों को गैस पर तवा गर्म करके सूखा भून लें याद रखें इसे हमें तेल में डाल कर नहीं भूनना है. इन सारे मसाले में हल्की सी खुशबू आने तक धीमी आंच पर भूनें. इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें.
- 2
जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे ग्राइंडर जार में डालकर इसे बारीक पीस लें. अब मसाले को एक प्लेट में निकालकर इसमें नमक,अमचूर पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर साऱी चींजो को अच्छे से चम्मच की सहायता से मिला दें.अब इसके बाद सभी हरी मिर्चों में बीच से चीरा लगा लें, ध्यान दें की मिर्च दो भाग में न हो. अब सारे मिर्च में बनाये हुए मसाले को चाकू या चम्मच की सहायता से भर लें.
- 3
इसके बाद गैस पर एक कड़ाई रख कर तेल डाल दें अब तेल को अच्छे से गर्म करने के बाद इसमें भरे हुए मिर्चों को डाल दें अब इसे चम्मच से हल्के हाथ से चला दें.अब मिर्च को बराबर चलाते हुए तब तक फ्राई करें जब तक मिर्च भूरा रंग का न हो जाए. अब इसमें जो हमनें मिर्च में मसाला भरा था वह बचा हो तो उसे भी डाल दें
- 4
इसे अच्छे से मिर्च में मिलाते हुए 1 से २ सेकेंड और भून लें, अंतिम में नीबू का रस डालकर एक दो बार चलाकर गैस बंद कर दें. तो लीजिये तैयार हो गयी हमारी भरवा हरी मिर्च. आप इसे रोटी पराठे या सादा दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं यह आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा. मुझे उम्मीद है आपको आज की यह मेरी रेसिपी अच्छी लगी हो अगर आपको मेरी और रेसिपीज देखनी है तो आप चाहे तो मेरे you tube चैनल पर चेक कर सकते है... https://youtu.be/0I9PdkC1ltU...
Similar Recipes
More Recipes
-

Santy Coy
-

Ankita Kapil Varshney
-

Sarvat Hanif
-

Barnali Debdas
-

Archana Agrawal
-

Amelia E :)
-

Eric •
-

Chef Nena
-

Air Fry with Me
-

Richa Vardhan
-

Panky Desai
-

Kelsey Goodwin
-

Lakshmi Sridharan Ph D
-

Chicken Karahi 🍲 without onion
Areeba Khan
-

Kiran Shoaib
-

Sonalkar's Kitchen
-

Lyndsey The Cozy Kitchen
-

Bakers spice
-

Lyndsey The Cozy Kitchen























Comments