कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर छीलकर धो लें और कद्दूकस करें लेंगे। अब गैस पर एक कड़ाही रखेंगे उसमें घी डालकर ईलायची डालेंगे।
- 2
अब गाजर डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। ओर लगातार चलाते रहेंगे।
- 3
अब मलाई ओर दूध डालकर, मध्यम आंच पर पकाएँगे।
दूध और गाजर को एक बड़ी चम्मच से चलाते रहेंगे। - 4
जब गाजर का सारा पानी सूख जाए और दूध गाढ़ा होकर उसमें अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो गाजर में चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे।
- 5
चीनी घुलने के बाद उसे भी अच्छी तरह सुखा लेंगे। गाजर पकने के बाद जब उसका सारा पानी सूख जाए, तो उसमें खोया मैश करके मिक्स करें और चलाएं.
- 6
फिर हलवे में बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता मिलाएं और उसे मधयम आंच पर चम्मच से चलाते हुए पकाएं.
- 7
अब खसखस ओर नारियल चुरा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे । ओर गैस बंद कर देंगे ।
- 8
अब सारे मिक्सचर को ग्रीस करी हुई ट्रे में जमा देंगे।
- 9
बर्फ़ी जमने पर मनचाही शेप में काटकर ऊपर से पिस्ता कतरन से सजाकर सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स