चॉकलेट केक(कुकर में) (Chocolate cake /cooker me recipe in Hindi)

#auguststar #time ये केक मैने अपनी बेटी की बर्थडे पर बनाया जो उसे बेहद पसंद आया।
चॉकलेट केक(कुकर में) (Chocolate cake /cooker me recipe in Hindi)
#auguststar #time ये केक मैने अपनी बेटी की बर्थडे पर बनाया जो उसे बेहद पसंद आया।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बताई हुई मात्रा मे मैदा,कोको पाउडर,पिसी चीनी,बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा आदी सभी सूखी सामग्री को मिक्स कर लेंगे।
- 2
अब अलग बरतन मे बताई हुई मात्रा मे तेल लेंगे उसमे कनडेंसड मिल्क मिलाकर मिक्स कर लेंगे और फ़िर दूध मिलाकर मिक्स कर लेंगें।
- 3
अब इस मिश्रण मे सूखी सामग्री जो हमने बनाई है मिक्स कर लेंगे।
- 4
अब एक कड़ाई गैस पर रख देंगे और उसमे थोडा सा नमक फैला देंगे जिससे कड़ाई जले ना।और कड़ाई को प्रीहीट कर लेंगे 10मिनट ।अब बरतन(केक टिन) मे बटर पेपर लगायेंगे या बटर की कोटिंग कर के केक का मिश्रण डाल देंगे।
- 5
अब ये बरतन कड़ाई मे 30मिनट के लिये मीडियम हाई आंच पर रख देंगे और कड़ाई को ढक देंगे।30मिनट बाद चेक करेंगे टूथ पिक दाल कर अगर कच्चा हो तो फ़िर से कुछमिनट पका लेंंगे।अब ठंडा होने देंगे और बरतन से बाहर निकाल लेंगे।
- 6
अब एक नोन स्टिक बरतन मे बटर डालेंगे 1चम्मच कोको पाउडर 2चम्मच चीनी और कुछ टुकडे चॉकलेट के डाल कर और 3चम्मच दूध डाल कर2-3 मिनट पका लेंगे और मिक्सी मे ब्लेंड़ कर लें ।इसे हम केक के ऊपर फैला के डालेंगे और केक को कवर कर देंगे इस चॉकलेट स्प्रेड से।
- 7
अब केक को सजाने के लिये पेपर की लम्बी पट्टियों को रख कर ऊपर से पिसी चीनी छलनी से डाल देंगे और जेम्स से सजा देंगे। याद रखे जब सजाये तो केक और चॉकलेट स्प्रेड ठंडा होना चाहिए वर्ना चीनी पिघल जाएगी।बस तय्यार है स्वादिष्ट केक।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (21)