कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छानकर अजवाइन मंगरैला और नमक डालकर मिला लें ।
- 2
फिर घी का मोयन डाल कर अच्छी तरह से मसाला कर चित्रानुसार आटा गूंथ लें और ढककर रेस्ट के लिए रखें ।
- 3
फिर भरावन बनाने के लिए मूंगदाल और भुजिया को मिक्सी के जार में डालें ।
- 4
फिर मेवा को छोड़ कर सभी मसाले और नमक मिक्सी में डालकर पीस लें ।फिर मेवा डाल कर मिक्स करें.
- 5
फिर मैदा से नींबू के आकार के लोई काटकर पूरी के तरह बेलें ।
- 6
फिर चित्रानुसार काटकर समोसे का आकार दें और भरावन भरकर किनारे पर पानी लगाकर समोसे को सील कर सभी समोसे को तैयार कर लें ।
- 7
फिर गैस आंन करें और तेल को गर्म करें ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म नहीं हो फिर मद्धीम आंच पर समोसे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलकर निकाले ।
- 8
ठंडा होने पर एयरटाइट कंटीनर मे स्टोर करें और आवश्यकता अनुसार निकाल कर सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15678929




कमैंट्स