आलू,टमाटर और मूगोडे की रसीली सब्जी(aloo tamater aur moogode ki rasili sabji recipe in hindi)

#np1.आज मै जो सब्जी लेकर आई हूं हम सभी के घरों में अक्सर बनती हैं और सभी की फेवरेट भी होती है। मैं इस सब्ज़ी को हमेंशा कुकर मे बनाती हूं जिससे समय और गेस दोनो की बचत होती है तो चलिए हम इसे बनाते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले।फिर एक कुकर में तेल डाल के गेस पर चढ़ा दे जब तेल गर्म हो जाए तब सभी मुगोड़े को फ्राई करके किसी कटोरी मे निकाल ले।
- 2
अब तेल में जीरा,कलोंजी,हींग,हरी मिर्च डाल के सभी को चटकने दे फिर टमाटर डाल के टमाटर को गलने के लिए २ मिनट के लिए ढक दे।फिर टमाटर में हल्दी,नमक,कसूरी मेथी को(क्रश करके) डाल के एक मिनट तक भुन ले।
- 3
फिर आलू को छील के हाथो से तोड़ के और मुगोडे को डाल के अच्छे से मिलाकर दो मिनट तक भूने।फिर इच्छा अनुसार पानी डाल के कुकर को बंद करके दो सिटी लगा कर गेस बंद कर दे।
- 4
सिटी खुलने पर बड़े चमच की सहायता से सब्जी मे आलू को थोड़ा मैश कर ले (सब्जी थोड़ी गाढ़ी हो जायेगी)फिर धनिया की पत्ती डाल कर सब्जी को थोड़ा और पकने के लिए गेस पर चढ़ा दे और एक मिनट बाद गेस बंद कर दे। अब हमारी सब्जी बनकर तैयार है।इसे चावल,रोटी,पराठा के साथ सभी को सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)