राजस्थानी कचौड़ी

कचौड़ी (Kachori) का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. हमारे देश में स्ट्रीट फूड के तौर पर कचौड़ी काफी फेमस हैं. ये कई वैराइटीज़ में बनाई जाती हैं
राजस्थानी कचौड़ी
कचौड़ी (Kachori) का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. हमारे देश में स्ट्रीट फूड के तौर पर कचौड़ी काफी फेमस हैं. ये कई वैराइटीज़ में बनाई जाती हैं
Steps
- 1
मैदा को किसी बड़े डोंगे में डाल लीजिये, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लीजिये
- 2
मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये, पैन में 3- 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर, जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, और दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये
- 3
भुनी दाल को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटे नीबू के आकार की लोई तोड़कर, गोल कर लीजिये. एक लोइ उठाइये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 1 चम्मच दाल की पिठ्ठी डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.
- 4
कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को मीडियम गर्म ही कीजिये और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये,
- 5
मूंग की दाल की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये, कचौरियां इतनी स्वादिष्ट बनी है, इन्हैं बिना चटनी के ही खा सकते हैं.
Similar Recipes
More Recipes
-

Madhumita Bishnu
-

Ryan
-

Shobha Deshmukh
-

Bethica Das
-

Pabi Chettri
-

Barnali Debdas
-

Cowpea / Black-Eyed Beans Zero Oil Cold Chaat Salad
Manisha Sampat
-

Eunice Yenaan
-

Chefs.
-

Farm-Style Polish Chicken Soup
Adam Janowski
-

Taylor Wilson
-

kanisuroll
-

Kevin Reynolds
-

California Farm Home Made Balsamic Vinegar
Hobby Horseman
-

Taylor Wilson
-

Manisha Sampat
-

Juhi Prakash Sewani
-

Maya's Recipe's
-

Priyanka Jadhav - Savargaonkar
-

Jai Parsad
-

Dhabba Style Moong Masoor Tarka Daal With White Rice 🍚😋
Bushra Mazhar
-

Umme Ahmad
-

Priyanka Jadhav - Savargaonkar
-

Kulsoom Bukhari





Comments