कुकिंग निर्देश
- 1
आटा गुथने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें। अब उसमें नमक,अजवाइन, घी डाल कर मोयन कर लें। अब इसमें गुनगुना पानी डालकर आटा गूथें।अब इसे ढककर15 मिनट तक छोड़ दें।
- 2
भरावन के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ाये।अब इसमें तेल डालें और गरम करें अब इसमें जीरा,करीपत्ता,हरीमिर्च डालकर चलाएं।अब इसमें आलू डालकर चलाएं।अब इसमें जीरा पाउडर,लालमिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर,नमक डालकर 1 मिनट तकअच्छे से भुने।अब धनियापत्ती डालकर उतार लें और एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
- 3
अब आटे को फिर से मिला लें और बराबर बराबर लोई काट लें। अब एक लोई का पेड़ा बनाकर रोटी के बराबर बेल लें। बेलने के बाद इसे बीच से काट कर दो भाग कर लें। अब एक भाग को उठा कर एक कोने को दूसरे कोने से पानी लगा कर चिपका कर लिफाफा बना लें।अब इस लिफाफे में आलू की सब्जी डाल कर ऊपर से भी चिपकाकर बन्द कर दें।
- 4
अब एक कढ़ाई में पूरा तेल डाल कर समोसों को तल लें। समोसा तैयार है अब इसे किसी भी चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (12)